Moong Dal Samosa | मूंग दाल समोसा

Moong Dal Samosa


Ingredients:

Moong Dal (Fried and salty) - 200gm
Refined Flour - 400 gm
Salt - 1 tsp
Oil - 3/4 cup
Red Chilli Powder - 1/2 tsp
Khatai Powder - 1 tsp
Dhania Powder - 1 tsp
Oil for frying

Method:

1. Add Salt to Refined Flour and mix well
2. Add Oil and mix and rub nicely in the Refined Flour
3. Make a tight dough by adding little water at a time
4. Wrap the dough in a clean dry cloth for 15 minutes
5. Grind the moong dal to get a smooth powder
6. Add red chilli powder, khatai powder, dhania powder to ground moong dal
7. In 1/4 cup water add 1/2 tsp Refined Flour to form a liquid mix
8. Take small portions of the dough and press them with both hands to form smooth balls
9. Roll out a ball, to a round shape
10. Cut the circular shape into two parts
11. Take one cut part and apply the liquid paste slightly on the entire border on one side
12. Keeping the wet side inside fold to form a triangular cup shape
13. Fill this cup with little moong dal mixture
14. Close the triangular cup and fold the top at very close interval to form a design
15. Repeat the same process for the second part and also other balls of the dough
16. Deep fry these triangulars (Samosas) in low heat till golden brown
17. Let it cool and then serve them with tea/ coffee / drink

Note: These Samosas can be stored for 15-20 days in an air tight container

मूंग दाल समोसा 

सामग्री:

नमकीन मूंग दाल - २०० ग्राम
मैदा - ४०० ग्राम
नमक - १ छोटा चम्मच 
तेल - ३/४ कप
पीसी लाल मिर्च - १/२ छोटा चम्मच 
पीसी खटाई - १  छोटा चम्मच
पिसा धनिया - १  छोटा चम्मच
तलने के लिए तेल 

विधि:

१. मैदा में नमक डाल कर अच्छे से मिलायें 
२. इसमें तेल डाल कर अच्छे से मिलायें 
३. थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर मैदा को कड़ा गूंथ लें 
४. गूंथे हुए मैदा को साफ़ सूखे कपडे में १५ मिनट के लिए लपेट कर रखें 
५. नमकीन मूंग  दाल को पीस लें 
६. इसमें पीसी लाल मिर्च, खटाई और धनिया मिलायें 
७. १/४ कप पानी में १/२ छोटा चम्मच मैदा मिला कर एक घोल बना लें 
८. गूंथे हुए मैदा को छोटे भागों में बाँट लें और दोनों हाथों से दबाकर चिकना गोला कर लें 
९. एक गोला गोल आकार में बेलें 
१०. इस गोल आकार को दो हिस्से में काट दें 
११. एक हिस्सा लें और उसपर एक तरफ किनारे किनारे मैदा का घोल लगाएं
१२. गीला हिस्सा अंदर रखते हुए एक तिकोने आकार का कप बनायें 
१३. इस कप में थोड़ी से मूंग दाल भरें 
१४. इस तिकोने कप को बंद करें और ऊपर के किनारे को पास पास से मोड़ें ताकि एक सुन्दर बनावट बने 
१५. गोलाकार के दुसरे हिस्से और बाकी मैदा के गोल भागों पर भी यही विधि अपनायें
१६. इन तिकोने कप (समोसे) को धीमी आंच में तल लें 
१७. इन्हे ठंडा होने दें और चाय / कॉफ़ी / जूस के साथ पेश करें 

नोट: यह समोसे १५-२० दिन तक एक साफ़ हवाबंद डब्बे  में रखे जा सकते हैं 


Comments

Popular posts from this blog

Winter Special Healthy Carrot Spinach Tomato Soup | पौष्टिक गाजर पालक टमाटर का सूप

Falahari Singhara Chaat | Water Chestnut Fry | फलाहारी सिंघाड़े की चाट | छौंके हुए सिंघाड़े

Namkeen Papdi | Swal Papdi | Triangular Papdi | नमकीन पापड़ी | स्वाल पापड़ी | तिकोनी पापड़ी