Til Bajra Tikki | Bajre Ka Guna | Bajre Ka Pua | बाजरा-तिल की टिक्की | बाजरे का गुना | बाजरे का पुआ

Til Bajra Tikki


Ingredients:

Bajra Aata  (Millet Flour)- 1 cup
Til (Sesame seeds) - 2 tbsp
Gud (Jaggery) - (less than 1/4 cup)
Oil - 2 tbsp
Oil for frying

Method:

1. Add jaggery to 1/4 cup water and heat it till the jaggery dissolves
2. Keep the jaggery syrup aside
3. In a plate add bajra aata, sesame seeds and 2 tbsp oil.
4. Mix them all well
5. Now using the jaggery syrup knead a soft dough of this mixture
6. Cover the kneaded aata and keep it aside for 10 minutes
7. Heat Oil in kadahi for frying
8. Using your palm press the kneaded aata repeatedly and nicely to make it smooth
9. Take a small portion from the dough and apply little water on your palm
10. Roll a ball from the portion
11. Now press the ball with your palm to give it a tikki shape
12. Put this tikki in medium hot oil
13. One by one make other tikkis and add them in this oil
14. Now fry this tikki in low medium heat from both sides till they become golden brown and crispy
15. Take out the fried tikkis in a plate
16. Similarly make more tikkis from the dough and fry them
17. Serve and enjoy Bajra tikkis hot.
18. Bajra tikkis can also be stored in air tight container for 15 days and enjoyed with tea

बाजरा-तिल की टिक्की

सामग्री
बाजरे का आटा - १ कप
तिल - २ बड़े चम्मच
गुड़ - १/४ कप से कम
तेल - २ बड़े चम्मच
तेल - तलने के लिये

विधि

१. किसी भगोने में गुड़ और १/४  कप पानी डालकर गुड़ पिघलने तक इसे पका लीजिए.
२. गुड़ के सीरप को प्याले में निकाल लीजिए.
३. एक थाली में बाजरे का आटा लीजिये, आटे में तिल और  बड़े चम्मच तेल मिला दीजिये.
४. गुड़ के घोल की सहायता से पराठे के जैसा नरम आटा गूथिये.
५. आटे को १० मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए.
६. कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये.
७. आटे को हथेली से थोड़ा सा मसल मसल कर चिकना कर लीजिए.
८. गूथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगा लीजिए.
९. आटे की पहले गोल लोई बनाइए
१०. फिर दोनों हथेलियों की सहायता से इसे दबाकर टिक्की जैसा आकार  दीजिये
११.  टिक्की को मध्यम गरम तेल में डालिये.
१२. एक-एक करके टिक्कियां बनाकर इसी तरह तेल में डाल दीजिए.
१३. इन टिक्कियों को पलट पलट कर धीमी और मीडियम आग पर अच्छी ब्राउन और कुरकुरी होने तक तल लीजिये.
१४. सिकी टिक्कियों को प्लेट में निकालकर रख लीजिये.
१५. इसी तरह से सारी बाजरे की टिक्की बनाकर तैयार कर लीजिये.
१६. गरमागरम बाजरे की टिक्की खाइये और खिलाइये.
१७. बाजरे की टिक्कियों को ठंडा करके एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन करे बाजरे की टिक्की डिब्बे से निकालिये और चाय के साथ १५ दिन तक खाइये.




Comments

Popular posts from this blog

Winter Special Healthy Carrot Spinach Tomato Soup | पौष्टिक गाजर पालक टमाटर का सूप

Falahari Singhara Chaat | Water Chestnut Fry | फलाहारी सिंघाड़े की चाट | छौंके हुए सिंघाड़े

Namkeen Papdi | Swal Papdi | Triangular Papdi | नमकीन पापड़ी | स्वाल पापड़ी | तिकोनी पापड़ी