Aam ka Khatta Meetha Achar | Noncha | आम का खट्टा मीठा अचार | नोनचा

Aam ka Khatta Meetha Achar | Noncha


Ingredients:

Raw Mango - 2 kg
Salt - 200 gm
Sugar - 400 gm
Turmeric Powder - 2 tsp
Fennel Seed - 50 gm
Fenugreek Seeds - 1 tsp
Mustard Seeds - 2 tsp
Red Chilli Powder - 4 tsp
Mustard Oil  - 2 tbsp
Hing (Asafoetida) - 1/2 tsp

Method:

1. Cut the mangoes to pieces of desired size 
2. Now add salt and hing and mix nicely
3. Keep it in sun covered with a clean and dry muslin cloth for a day
4. Next day take out the pieces of mango from the salt water.
5. Keep these pieces of mango in sun for 2-3 days to dry. (Cover with a clean and dry muslin cloth)
6. Grind Fennel Seed, Fenugreek Seed and Mustard Seed 
7. In the salt water add the ground powder, turmeric powder, chilli powder
8. Add sugar to this mixture
9. Keep this Water also in sun for 2-3 days, covered with a clean and dry muslin cloth
10. After 2-3 days, add the mango pieces to the processed water
11. Add Oil to this and fill it in a Bottle or Jar 
12. Cover the bottle with muslin cloth and Keep it in Sun for 2-3 days
13. The pickle is ready to be enjoyed with stuffed Parathas, Mathri, Dal Chawal etc.

आम का खट्टा मीठा अचार | नोनचा

सामग्री:

कच्चा आम - २ किलो
नमक - २०० ग्राम 
चीनी - ४०० ग्राम
पीसी हल्दी - २ छोटा चम्मच
सौंफ - ५० ग्राम 
मेथी दाना - १  छोटे चम्मच
राई / सरसों के दाने - २ छोटे चम्मच
पीसी लाल मिर्च - ४ छोटे चम्मच
सरसों का तेल - २ बड़े चम्मच 
हींग - १/२ छोटा चम्मच 

विधि:

१. आम को पसंद अनुसार टुकड़ों में काट लें 
२. इसमें नमक और हींग डाल कर मिलायें
३. इसे साफ़ और सूखे मलमल कपड़े से ढक कर धूप में एक दिन के लिए रखें 
४. अगले दिन टुकड़ों को पानी से निकाल लें 
५. इन टुकड़ों को २-३ दिन धूप में सुखायें (एक साफ़ और सूखे मलमल कपड़े से ढक दें )
६. सौंफ, मेथी दाना और सरसों के दाने को पीस लें 
७. नमक वाले पानी में पिसा मसाला, पीसी हल्दी, पीसी लाल मिर्च डालें
८. इस मिश्रण में चीनी डाल कर मिलायें
९. इस पानी के मिश्रण को भी साफ़ और सूखे मलमल कपड़े से ढक कर  २-३ दिन धूप में रखें 
१०. अब २-३ दिन बाद आम के टुकड़े इस पके हुए पानी में डालें 
११. अब इसमें तेल डाल कर मर्तबान या बोतल में भर दें 
१२. बोतल को मलमल के साफ़ कपडे से ढक कर २-३ दिन धूप में रखें 
. स्वादिष्ट अचार तैयार है. इसका आनंद भरवां पराठे, मठरी, दाल-चावल के साथ लें 

Comments

Popular posts from this blog

Winter Special Healthy Carrot Spinach Tomato Soup | पौष्टिक गाजर पालक टमाटर का सूप

Falahari Singhara Chaat | Water Chestnut Fry | फलाहारी सिंघाड़े की चाट | छौंके हुए सिंघाड़े

Namkeen Papdi | Swal Papdi | Triangular Papdi | नमकीन पापड़ी | स्वाल पापड़ी | तिकोनी पापड़ी