Malai Ladoo | Paneer Ladoo | मलाई लड्डू | पनीर लड्डू

Malai Ladoo | Paneer Ladoo


Ingredients:

Full Cream Milk - 1 litre
Lemon juice - 2 tbsp
Powdered sugar (Boora) - 5 tbsp
Cardamom Powder - 1/2 tsp
Saffron strands - 7-8
Almonds - 6

Method:

1. Keep milk on fire to boil in a thick bottomed pan
2. When it comes to boil lower the flame
3. Now add 1 tbsp lemon juice and mix.
4. If the milk curdles, need not add rest of lemon juice, else add rest of the lemon juice and mix
5. After the milk is curdled simmer for 2 minutes
6. Strain the whey using muslin cloth and keep 1/3 portion of whey with the coagulated milk solids
7. On low flame, keep simmering the coagulated milk mixture with whey
8. Stir at intervals
9. Simmer till all the whey dries up and then remove from flame
10. Add cardamom powder and saffron strands and mix well
11. Let it cool completely
12. Slice the almonds
13. Add the powdered sugar and mix well
14. Spread a bit of ghee on your palms and take a lemon size portion from the mix
15. Rub it between your palms and then roll it to give the shape of Ladoo
16. Similarly make ladoos from the rest of the mixture
17. Garnish with sliced almonds
18. Store them in a box and keep them in refrigerator for few hours
19. Serve Malai Ladoo as sweet
20.  Malai ladoo can be kept in refrigerator for 4-5 days

मलाई  लड्डू  | पनीर  लड्डू  

सामग्री:

फुल क्रीम दूध - १  लीटर 
निम्बू का रस - २ बड़े चम्मच
बूरा (पीसी चीनी) - ५ बड़े चम्मच
छोटी इलाइची पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
केसर - ७-८
बादाम - ६

विधि:

१. दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में उबलने रखें 
२. जब दूध उबलने लगे तब आंच धीमी कर दें
३. अब एक बड़ा चम्मच निम्बू का रस डालें और मिलायें
४. अगर दूध नहीं फटा तो बाकी निम्बू का रस डाल  कर मिलायें 
५. जब दूध फट जाये तो इसे २ मिनट तक उबालें
६. मलमल के कपडे से छेने को पानी से छान लीजिये और १/३ निकला हुआ पानी इस छेने में छोड़ दें
७. धीमी आंच पर पानी मिले छेने को पकाते रहें
८. बीच बीच में चलाते रहें 
९. जब तक सारा पानी सूख जाये तब तक पकाएं और फिर आंच से उतार लें 
१०. इलाइची पाउडर और केसर डालें और मिलायें
११. इसे पूरी तरह ठंडा होने दें
१२. बादाम को दो टुकड़ों में काट लें 
१३. बूरा छेने में डाल कर अच्छे से मिलायें
१४. थोड़ा सा घी हथेलियों पर लगा कर एक निम्बू के बराबर का मिश्रण लें 
१५. इसे हथेलियों के बीच में रगड़े और फिर लड्डू का आकर दे दें 
१६. इसी प्रकार बाकी मिश्रण के भी लड्डू बना लीजिये
१७. लड्डूओं को बादाम से सजायें
१८. लड्डू को एक डब्बे में रख कर फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रख दें
१९. मलाई लड्डू को एक मिठाई की तरह पेश करें
२०. मलाई लड्डू को फ्रिज में ४-५ दिन तक रख सकते हैं 



Comments

Popular posts from this blog

Winter Special Healthy Carrot Spinach Tomato Soup | पौष्टिक गाजर पालक टमाटर का सूप

Falahari Singhara Chaat | Water Chestnut Fry | फलाहारी सिंघाड़े की चाट | छौंके हुए सिंघाड़े

Namkeen Papdi | Swal Papdi | Triangular Papdi | नमकीन पापड़ी | स्वाल पापड़ी | तिकोनी पापड़ी