Khasta Kachori | खस्ता कचोरी

Khasta Kachori


Ingredients:

Urad Dal (Split and dehusked black gram lentils) - 1 cup
Ajwain (Carom Seeds) - 1 tsp
All Purpose Flour (Maida) - 500 gm
Oil - 1 cup
Hing (asafoetida) - 1/2 tsp
Salt - 2 tsp
Coriander Powder - 1 tbsp
Saunf (Fennel seed) Powder - 1 tbsp
Red Chilli Powder - 1/2 tsp
Baking Soda - a pinch
Oil for frying

Method:

1. Wash and Soak Urad Dal for 5- 6 hours
2. Remove Dal from water and grind coarsely using minimum water
3. Heat 3 tbsp oil and add hing
4. Add ground Dal and cook till it looses its moisture and becomes crispy and golden brown
5. Add 1 tsp salt, red chilli powder, coriander powder, saunf powder, baking soda and mix well
6. Remove from fire and keep it aside
7. Add 1 tsp salt and ajwain in Flour and mix well
8. Add 3/4 cup oil in it and rub well
9. Using warm water (About 1 cup) little by little, knead a bit hard dough
10. Cover the dough with a muslin cloth for about 30 minutes
11. Take small portions from the dough and press them with both hands to make them smooth
12. Now take one portion and roll out  to small thick circle (about 2-3 inches diameter)
13. Place 1 tsp dal mixture in the middle of this circle
14. Close this circle by folding from all sides
15. Using rolling Pin, with light hand, roll once or twice on this filled kachori
16. Similarly make kachori from rest of the dough and filling and keep covered with a muslin cloth
17. Heat Oil in a kadahi to fry the kachoris
18. Put about 7-8 kachoris in the Oil when it is medium hot
19. Deep fry these kachoris on low heat
20. Keep flipping them regularly till they turn golden brown
21. Take them out in a plate
22. Similarly fry all the kachoris
23. Let it cool and store in an air tight container
24. Serve it with hot Dubki Aloo Sabji, green chutney, tamarind chutney
Note: It can be stored in air tight container for 15-20 days

खस्ता  कचोरी

सामग्री:

धुली उड़द दाल - १ कप
अजवाइन - १ छोटा चम्मच
मैदा - ५०० ग्राम
तेल - १ कप
हींग - १/२ छोटा चम्मच
नमक - २ छोटे चम्मच
धनिया पाउडर - १ बड़ा चम्मच
सौंफ पाउडर - १ बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा - एक चुटकी
तलने के लिए तेल

विधि:

१. उड़द दाल को धो कर ५-६ घण्टों के लिए भिगो दें
२. दाल को पानी से निकाल कर बहुत कम पानी से दरदरा पीस लें
३. ३ बड़े चम्मच तेल गरम करें और हींग डालें
४. पीसी दाल डालें और जब तक दाल सूख जाये और कुरकुरी और सुनहरी भूरी हो जाये तब तक भूनें
५. अब १ छोटा चम्मच नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से मिलायें
६. आंच से उतार लें और एक तरफ रख दें
७. मैदा में १ छोटा चम्मच नमक और अजवाइन डाल कर मिलायें
८. इसमें ३/४ कप तेल डालें और अच्छे से मिलायें
९. थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी (करीब १ कप) डालते हुए मैदा को सख्त गूंथ लें
१०. गूँथी हुई मैदा को ३० मिनट के लिए कपड़े से लपेट कर रख दें
११. गूंथे हुए मैदा की छोटी छोटी लोइयां बना कर उन्हें हथेलियों से दबा कर एक सार कर लें
१२. अब एक लोई लें और थोड़ा मोटा और छोटा गोल बेल लें (करीब २-३ इंच व्यास का)
१३. एक छोटा चम्मच भरावन को इस गोले के बीच में रखें
१४. इस गोलाकार को सब तरफ से मोड़ते हुए बंद कर दीजिये
१५. बेलन से हलके हाथ से एक दो बार इस कचोरी को बेलें
१६. इसी प्रकार बाकी गूँथी हुई मैदा की भी कचोरियाँ बना लीजिये और उन्हें मलमल के कपडे से ढकें
१७. कचोरी तलने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें
१८. जब तेल मध्यम गरम हो जाये तब इसमें एक बार में ७-८ कचोरी डालें
१९. धीमी आंच पर इन कचोरियों को तल लें
२०. इन्हें थोड़ी थोड़ी देर में पलटते रहें जब तक यह दोनों तरफ से सुनहरी भूरी न हो जायें
२१. एक प्लेट में निकाल लें
२२. इसी प्रकार बाकी कचोरी भी तल लें
२३. इन्हें ठंडा होने दें और फिर एक हवा बंद डब्बे में भर कर रख दें
२४. गरम गरम डुबकी वाली आलू की सब्जी, धनिया की चटनी, इमली की चटनी के साथ खस्ता कचोरी परोसें
नोट: इन्हें हवा बंद डब्बे में १५-२० दिन तक रखा जा सकता है

Comments

Popular posts from this blog

Winter Special Healthy Carrot Spinach Tomato Soup | पौष्टिक गाजर पालक टमाटर का सूप

Falahari Singhara Chaat | Water Chestnut Fry | फलाहारी सिंघाड़े की चाट | छौंके हुए सिंघाड़े

Namkeen Papdi | Swal Papdi | Triangular Papdi | नमकीन पापड़ी | स्वाल पापड़ी | तिकोनी पापड़ी