Karela Do Pyaza | करेला दो प्याज़ा

Karela Do Pyaza


Ingredients:

Karela (Bitter Gourd) - 250 gm
Onion - 250 gm (Chopped finely lengthwise)
Turmeric Powder - 1/2 tsp
Coriander Powder - 1 tsp
Salt - 1 tsp
Saunf (Fennel) Powder - 2 tsp
Red Chilli Powder - 1/2 tsp
Amchur Powder - 1 tsp
Mustard Oil - 2 tbsp

Method:

1. Lightly scrap the karelas
2. Wash them and cut them in thin rings
3. If there are hard seeds in the karelas, remove them
4. Add 1/2 tsp salt in it and mix. Keep it aside for half an hour
5. Now squeeze out the salt and water from the pieces of karelas
6. Heat Oil in a pan
7. Fry karela rings in oil
8. Keep stirring the karelas in between
9. Fry for 10 minutes or till they turn golden brown
10. Remove fried karelas from oil and keep aside
11. Add Onions in the pan now and cook until onions turn golden brown
12. Add fried karelas in it now
13. Now mix onions and karela on low flame
14. Add turmeric powder, 1/2 tsp salt, coriander powder, red chilli powder, saunf powder
15. Mix all the masalas in the karela and cover & cook on low flame for 5 minutes
16 After 5 minutes stir the karelas and again cook & cover for 3 minutes
17. Now add amchur powder and fry on high flame for 2 minutes
18. Karela Do Pyaaza is ready to be served with Roti, Chapati, Paratha,  Kadhi-Rice, Dal-Chawal

करेला दो प्याज़ा 

सामग्री:

करेला - २५० ग्राम
प्याज़ - २५० ग्राम (पतले लम्बे कत्लों में कटा)
हल्दी पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - १ छोटा चम्मच 
नमक - १ छोटा चम्मच
सौंफ पाउडर - २ छोटे चम्मच 
लाल  मिर्च पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर - १ छोटा चम्मच
सरसों का तेल - २ बड़े चम्मच

विधि:

१. करेलों को हल्का हल्का छील लें
२. उनको अच्छे से धो कर पतले गोल टुकड़ों में काट लें
३. अगर इनमे मोटे बीज हों तो उन्हें  निकाल दें
४. करेलों के टुकड़ों पर १/२ छोटा चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिलायें. इसे आधा घंटे के लिए एक तरफ रख दें 
५. अब हथेलियों के बीच से दबाते हुए करेलों को निचोड़ लें 
६. एक कड़ाही में तेल गरम करें
७. इसमें करेले के टुकड़ों को डालें और भूनें 
८. बीच बीच में चलाते रहें
९. करीब १० मिनट तक या हल्का भूरा हो जाने तक भूनें 
१०. तले हुए करेले निकाल लीजिये और एक तरफ रख दीजिये
११. अब इसी पैन में प्याज डालें और गुलाबी होने तक भूनें 
१२. अब इसमें तला हुआ करेला डालें 
१३. प्याज़ और करेलों को धीमी आंच पर अच्छे से मिलायें 
१४. हल्दी पाउडर, १/२ छोटा चम्मच नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और सौंफ पाउडर डालें
१५. सारे मसाले करेलों में अच्छे से मिला लीजिये और ढक कर धीमी आंच में ५ मिनट तक पकने दीजिये 
१६. ५ मिनट के बाद करेलों को चलाएं और फिर से ढक कर ३ मिनट तक पकने दें 
१७. अब अमचूर पाउडर डालें और तेज़ आंच पर २ मिनट तक भूनें
१८. करेला दो प्याज़ा सब्जी तैयार है. इसका आनंद रोटी, चपाती, पराठा, कढ़ी चावल, दाल चावल के साथ लीजिये 

Comments

Popular posts from this blog

Phare | Phale | Rice & Urad Dal Snack | फरे | फले | चावल उड़द दाल व्यंजन

Quick Easy and Healthy Makhana Chana Crunch | मखाना चना क्रंच

मखाना रेवड़ी | Makhana Revdi - Makhana Peanut Til Jaggery Caramel