Badam Ka Halwa | Almond Halwa | बादाम हलवा

Badam Ka Halwa



Ingredients :

Almonds - 1.5 cups
Desi Ghee - 1/2 cup + 2 tbsp
Sooji (Semolina) - 3 tbsp
Saffron - a large pinch
Milk - 1 cup
Sugar - 1.25 cups or as per taste

Method:

1. Wash and soak the almonds overnight or for 5-6 hours
2. Peel the almonds
3. Dry the almonds using a kitchen cloth or kitchen paper
4. Make a coarse mixture of these almonds in a mixer (leave about 8 almonds aside for garnishing)
5. Heat 1/2 cup ghee in a pan
6. Add sooji and roast it till it becomes light golden and fragrant
7. Add the almond mixture and mix well
8. Roast till the mixture turns light golden and fragrant
9. Add 1 cup water and mix well
10. Add saffron and mix
11. Add milk, mix and cook till the mixture thickens
12. Add sugar, mix and cook till the sugar melts and the mixture thickens, stirring occasionally
13. Drizzle 2 tbsp ghee on the sides, mix and take the pan off the heat
14. Chop the almonds kept aside for garnishing
15. Transfer the badam ka halwa in a serving bowl
16. Serve hot garnished with a few pieces of almonds

Tips :

  • If making for Vrat /Fast don't add Sooji
  • Make sure to dry the almondss nicely before grinding, else it will be like a paste and will not roast properly
  • Make sure to grind almonds coarsely for getting the correct texture of Halwa
  • To make the halwa on short notice, soak the almonds in hot water for 30 minutes and peel them

बादाम हलवा 

सामग्री :

बादाम - १.५ कप
देसी घी - १/२ कप + २ टेबल स्पून
सूजी - ३ टेबल स्पून
केसर - एक बड़ी चुटकी 
दूध - १ कप
चीनी- १.२५ cup

विधि :

१. बादाम को धो कर पानी ५-६ घंटे या पूरी रात के लिए भिगोयें
२. बादाम को छील लें
३. छीले हुए बादाम को कपडे से या किचन पेपर पर फैला कर सुखायें
४. बादाम को मिक्सर में दरदरा पीस लें (८ बादाम सजाने के लिए अलग रख दें 
५. १/२ कप घी एक पैन में गरम करें 
६. सूजी डालें और हल्का सुनेहरा और खुशबू आने तक भूनें
७. बादाम का मिश्रण डालें और अच्छे से मिलायें
८. मिश्रण को हल्का सुनेहरा भूरा और खुशबू आने तक भूनें
९. १ कप पानी डालें और अच्छे से मिलायें 
१०. केसर डालें और मिलायें 
११. दूध डालें, मिलायें और मिश्रण के गाड़ा होने तक पकायें
१२. चीनी डालें, मिलायें और चीनी के घुलने और मिश्रण के गाड़ा होने तक पकायें , बीच बीच में चलाते रहें 
१३. २ टेबल स्पून घी किनारों पर डालें, अच्छे से मिलायें  और  पैन को आंच से उतार दें
१४. सजाने के लिए रखे बादाम को काट लें
१५. बादाम हलवा को सर्विंग बाउल में निकालें 
१६. बादाम के टुकड़ों से सजा कर गरम गरम परोसें  

सुझाव :

  • अगर व्रत के लिए बना रहे हैं तो सूजी न डालें    
  • बादाम को पीसने से पहले अच्छे से सुखा लें वरना बादाम का पेस्ट बन जायेगा और ये ठीक से नहीं भुनेगा  
  • बादाम को दरदरा पीसें ताकि हलवा का सही रूप तैयार हो 
  • अगर हलवा अचानक बनाना हो तो बादाम को गरम पानी में ३० मिनट भिगो कर छील लें 

Comments

Popular posts from this blog

Winter Special Healthy Carrot Spinach Tomato Soup | पौष्टिक गाजर पालक टमाटर का सूप

Falahari Singhara Chaat | Water Chestnut Fry | फलाहारी सिंघाड़े की चाट | छौंके हुए सिंघाड़े

Namkeen Papdi | Swal Papdi | Triangular Papdi | नमकीन पापड़ी | स्वाल पापड़ी | तिकोनी पापड़ी