Malai Makhan | Daulat Ki Chat | Malaiyo | Nimish | मलाई मक्खन। दौलत की चाट। मलइयो | निमिष

Malai Makhan



Ingredients :

Full cream milk - 500 ml
Malai / Fresh Cream (Of full cream milk) - 250 gm
Sugar - 4-5 tbsp
Powdered Sugar - 1 tbsp
Dry Fruits as per choice
Saffron - 10-12 strands
Green powdered powder - 1/2 tsp

Method :

1. Keep milk (leave 2 tbsp aside) in freezer for 1/2 an hour to make it chilled 
2. Heat the 2 tbsp milk and add saffron, green cardamom powder, 1 tbsp sugar in it
3. Mix it nicely and let it cool
4. Keep the saffron milk in refrigerator once it is cool
5. Keep the empty bowl in refrigerator, in which you want to take out Malai Makhan 
6. In a big mixing bowl add cream and mix it to make it smooth
7. Now add chilled milk in it 
8. Add remaining sugar and saffron milk
9. Using electronic beater slowly slowly beat the malai milk mixture
10. Keep whisking, and the butter or makhan will rise on the top in the form of froth
11. As we see a layer of froth formed, wait for 30 seconds
12. Take out the froth carefully in the cooled bowl with the help of a slotted spoon
13. Keep the bowl in refrigerator each time after collecting each layer of froth
14. When the entire mixture has been made into froth layer by layer, Malai Makhan is ready
15. Sprinkle sugar powder, dry fruits , rose petals and serve it chilled

मलाई मक्खन।  दौलत की चाट। मलइयो  

सामग्री :

फुल क्रीम दूध - ५०० मिली ली 
मलाई / फ्रेश क्रीम (फुल क्रीम दूध की) - २५० ग्राम 
चीनी - ४-५ टेबल स्पून
पीसी चीनी - १ टेबल स्पून 
मेवा अपने इच्छा अनुसार
केसर - १०-१२ धागे
हरी इलाइची पाउडर - १/२ टी स्पून 

विधि :

१. दूध (२ टेबल स्पून अलग रख कर) को फ्रीजर में चिल्ड करने के लिए १/२ घंटे के लिए रख दें 
२. अलग रखे २ टेबल स्पून दूध को गरम करें और उसमे केसर, हरी इलाइची पाउडर, १ टेबल स्पून चीनी डालें 
३. अच्छे से मिलाएं और ठंडा होने दें 
४. केसर दूध को ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें 
५. एक खाली बाउल जिसमे मलाई मक्खन को बना कर रखना है, को फ्रिज में रख दें   
६. एक बड़े बाउल में मलाई को डालें और चलाते हुए एकसार कर लें 
७. अब इसमें चिल्ड दूध डालें 
८. बाकी चीनी और केसर दूध डालें 
९. इलेक्ट्रॉनिक बीटर से धीरे धीरे मलाई दूध मिश्रण को फेंटे 
१०. धीरे धीरे फेंटते रहें और माखन या मलाई झाग के रूप में ऊपर आ जायेगा
११. जब झाग की एक परत बन जाये, ३० सेकंड के लिए रुकें 
१२. अब छेद वाली कलछी से झाग को ठंडा करे हुए बाउल में निकालें 
१३. इस बाउल को हर बार झाग निकालने के बाद फ्रिज में रखते रहें 
१४. जब सारे मिश्रण से परत दर परत झाग बन जाये, मलाई मक्खन तैयार है  
१५. पीसी चीनी, मेवा, गुलाब की पंखुड़ियों को छिड़कें और ठंडा ठंडा परोसें 


Comments

Popular posts from this blog

Winter Special Healthy Carrot Spinach Tomato Soup | पौष्टिक गाजर पालक टमाटर का सूप

Falahari Singhara Chaat | Water Chestnut Fry | फलाहारी सिंघाड़े की चाट | छौंके हुए सिंघाड़े

Namkeen Papdi | Swal Papdi | Triangular Papdi | नमकीन पापड़ी | स्वाल पापड़ी | तिकोनी पापड़ी